झांसी: झांसी में धूप ने तपाया, उमस ने किया बेचैन, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Jhansi, Jhansi | May 29, 2025 झांसी में आसमान साफ होने के कारण धूप ने लोगों को खूब तपाया तो वहीं उमस ने लोगों को बेचैन कर दिया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार,कल के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। ऐसे में आंधी के साथ हल्की बारिश के आसार हैं। मौसम विशेषज्ञ आदित्य सिंह ने गुरुवार शाम 6 बजे बताया कि मौसम में अद्रता बढ़ने के कारण आसमान में बादल छाए रहने के साथ ही आंधी की भी संभावना बन रही है।