झांसी: पूर्व MLA दीप नारायण यादव की टेंशन, रिटायर्ड आईपीएस ने CM से आय से अधिक संपत्ति मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग की
Jhansi, Jhansi | May 30, 2025 झांसी की गरौठा विधानसभा से समाजवादी पार्टी के विधायक रहे दीप नारायण सिंह यादव की टेंशन एक पत्र ने बढ़ा दी है। रिटायर्ड IPS और आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने दीप नारायण सिंह यादव के खिलाफ चल रहे आय से अधिक संपत्ति के मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग की है। साथ ही विजलेंस की कार्य प्रणाली पर भी सवाल खड़े किए हैं।