ग्यारसपुर: दिया खेड़ा में सोयाबीन की फसल बर्बाद, किसानों ने मुआवजे और सर्वे की मांग उठाई
ग्यारसपुर तहसील के सीहोद क्षेत्र के ग्राम दिया खेड़ा में सोयाबीन की फसल को लेकर किसानों में चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि खेतों में खड़ी सोयाबीन की फसल पूरी तरह नष्ट हो चुकी है, जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है। किसानों ने फसल का शीघ्र सर्वे कराकर बीमा क्लेम और उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।