फर्रुखाबाद: हाथ-पैर बंधे बोरे में पड़ा मिला डीसीएम चालक का शव, इलाके में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
कमालगंज थाना क्षेत्र के ग्राम छीता कपूरापुर की कटरी में बोरे में एक डीसीएम चालक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। निर्माणाधीन सड़क के किनारे बनी खंती में बोरा पड़ा देखकर ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान शाहजहांपुर जिले के जलालाबाद थाना क्षेत्र के पुरैना गांव निवासी युवक के रूप में हुई है। पुलिस ने बोरा खोलकर ...