बलरामपुर: जिलाधिकारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जोकहिया का आकस्मिक निरीक्षण किया
22 मई गुरुवार दोपहर 1:00 बजे जिलाधिकारी पवन अग्रवाल द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जोकहिया का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। उन्होंने सभी कर्मचारियों को निर्धारित ड्रेस कोड के अनुसार आने को कहा। उन्होंने वार्ड, टीकाकरण रूम,पैथोलॉजी लैब इत्यादि का निरीक्षण किया अस्पताल में समुचित साफ सफाई एवं पेयजल की व्यवस्था दुरुस्त रखने को कहा।