बलरामपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत बलरामपुर स्टेशन का वर्चुअल लोकार्पण किया
22 मई गुरुवार 11:30 बजे अमृत भारत स्टेशन योजना अंतर्गत बलरामपुर रेलवे स्टेशन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लोकार्पण किया गया। योजना अंतर्गत स्टेशन पर जहां उच्च स्तरीय सुविधाओं का विकास किया गया है वही रंगीन लाइटों द्वारा स्टेशन को सुसज्जित किया गया है जिसकी छटा रात में देखते ही बनती है स्टेशन पर दो एवं चार पहिया वाहनों के पार्किंग की व्यवस्था की गई है