बलरामपुर: विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन हुआ
21 मई दोपहर 12:00 बजे विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी पवन अग्रवाल के अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन किया गया।बैठक में जिलाधिकारी ने विगत माह के किसान दिवस में उठाई गई समस्याओं के निस्तारण से संबंधित विभागों द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने सभी विभागों को किसानों की समस्याओं का निस्तारण समयबद्ध एवं गुणवत्ता के साथ करने का निर्देश दिया।