बलरामपुर: पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर जुआ थान श्री नगर में आयोजित हुई विचार गोष्ठी
21 मई बुधवार सुबह 11:00 बजे पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी के 34 वें पुण्यतिथि पर पूर्व जिला महामंत्री विनय कुमार मिश्रा के नेतृत्व में जुआ थान श्रीनगर बाजार में विचार गोष्ठी एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया इस अवसर पर पूर्व महामंत्री विनय कुमार मिश्रा ने कहा राजीव गांधी हम जैसे करोड़ों युवाओं के प्रेरणा स्रोत हैं।