जशपुर: जशपुर में हॉस्टल अधीक्षकों ने पांच सूत्रीय मांगों को लेकर किया सांकेतिक धरना
जशपुर में छात्रावास अधीक्षकों ने अपनी मांगों को लेकर शासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। गुरुवार, 12 नवंबर को नियमित और प्रभारी छात्रावास अधीक्षकों ने एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल कर अपनी नाराजगी जाहिर की। छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय छात्रावास अधीक्षक संघ ने कलेक्टर के माध्यम से विभागीय सचिव के नाम ज्ञापन सौंपकर 24 घंटे की ड्यूटी व्यवस्था में बदलाव, निर्धारित कार्य सम