जशपुर के लोरो से कस्तूरा की ओर लगभग तीन किलोमीटर क्षेत्र में भारतमाला परियोजना को लेकर ग्रमीणों का विरोध शुरु हो गया है।इनकी मांग है उन्हें जमीन के बदले जमीन दी जाए।खास बात यह कि मुआवजे की राशि के लिए ग्रामीण अपने बैंक खातों की जानकारी प्रशासन को मुहैया नहीं करा रहे और मुआवजा लेने से इनकार कर रहे हैं उनका कहना है कि जमीन जाने के बाद वे खेती कहां करेंगें घर परिवार कैसे चलाएंगे खुद क्या खाएंगे...बच्चों को क्या खिलाएंगे....?