Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
No video available

भीलवाड़ा: देव खेड़ा में जहरीले जानवर के काटने से महिला हुई घायल, एमजीएच में भर्ती

Bhilwara, Bhilwara | Dec 22, 2021

MORE NEWS

श्री चारभुजा नाथ मंदिर कोटड़ी के भेंट पात्र में उमड़ा आस्था का सैलाब, एक दिन में 46.36 लाख रुपये का चढ़ावा

आकोला (रमेश चंद्र डाड) मेवाड़ के प्रसिद्ध आस्था धाम श्री चारभुजा नाथ मंदिर, कोटड़ी में श्रद्धालुओं की अटूट आस्था एक बार फिर देखने को मिली।  मंदिर में प्राप्त दान राशि ने नया उत्साह पैदा कर दिया। मंदिर ट्रस्ट द्वारा जारी विवरण के अनुसार एक ही दिन में कुल 46,36,223 रुपये की राशि विभिन्न माध्यमों से प्राप्त हुई।
ट्रस्ट के अनुसार भेंट पात्र से 36,11,765 रुपये, रसीदों के माध्यम से 2,81,002 रुपये तथा ऑनलाइन माध्यम से 7,43,456 रुपये प्राप्त हुए। इस प्रकार कुल 46,36,223 रुपये का सर्वयोग दर्ज किया गया।
इसके अलावा श्रद्धालुओं ने 532.40 ग्राम चांदी तथा 4 ग्राम 200 मिलीग्राम सोना भी भगवान श्री चारभुजा नाथ के चरणों में अर्पित किया।
मंदिर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। ट्रस्ट का कहना है कि श्रद्धालुओं द्वारा दी गई दानराशि का उपयोग मंदिर के विकास, धार्मिक आयोजनों और भक्तों की सुविधाओं के विस्तार में किया जाएगा।

श्री चारभुजा नाथ मंदिर कोटड़ी के भेंट पात्र में उमड़ा आस्था का सैलाब, एक दिन में 46.36 लाख रुपये का चढ़ावा आकोला (रमेश चंद्र डाड) मेवाड़ के प्रसिद्ध आस्था धाम श्री चारभुजा नाथ मंदिर, कोटड़ी में श्रद्धालुओं की अटूट आस्था एक बार फिर देखने को मिली। मंदिर में प्राप्त दान राशि ने नया उत्साह पैदा कर दिया। मंदिर ट्रस्ट द्वारा जारी विवरण के अनुसार एक ही दिन में कुल 46,36,223 रुपये की राशि विभिन्न माध्यमों से प्राप्त हुई। ट्रस्ट के अनुसार भेंट पात्र से 36,11,765 रुपये, रसीदों के माध्यम से 2,81,002 रुपये तथा ऑनलाइन माध्यम से 7,43,456 रुपये प्राप्त हुए। इस प्रकार कुल 46,36,223 रुपये का सर्वयोग दर्ज किया गया। इसके अलावा श्रद्धालुओं ने 532.40 ग्राम चांदी तथा 4 ग्राम 200 मिलीग्राम सोना भी भगवान श्री चारभुजा नाथ के चरणों में अर्पित किया। मंदिर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। ट्रस्ट का कहना है कि श्रद्धालुओं द्वारा दी गई दानराशि का उपयोग मंदिर के विकास, धार्मिक आयोजनों और भक्तों की सुविधाओं के विस्तार में किया जाएगा।

Bhilwara, Bhilwara | Jul 14, 2026

हरि शेवा उदासीन आश्रम सनातन मंदिर में बाबा हरिराम साहब जी का 79वां वार्षिक वर्सी उत्सव कल 
-कल होगी धर्मध्वजा (झण्डा साहिब) स्थापना

भीलवाड़ा:पंकज आडवाणी                                                          हरि शेवा उदासीन आश्रम सनातन मंदिर भीलवाड़ा में सतगुरु बाबा हरिराम साहब जी की 79 वीं वार्षिक वर्सी का चार दिवसीय उत्सव आज 14 जुलाई मंगलवार से श्रद्धा और भक्ति के साथ प्रारम्भ हुआ। उत्सव की शुरुआत प्रातःकाल आश्रम परिसर स्थित सतगुरुओं की समाधियों, दरबार साहब, आसण साहब पर शीश नवाने एवं प्रार्थना के साथ हुई। ब्राह्मण मंडलियों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन यज्ञ सम्पन्न हुआ। तत्पश्चात् श्री श्रीचंद्र सिद्धांत सागर का अखंड पाठ प्रारंभ हुआ, जिसमें संत-महात्माओं की दिव्य उपस्थिति रही। सत्संग प्रवचनों की श्रृंखला में महंत स्वरूप दास अजमेर ने काहिरा काहिरा संतन जा गुण गायन भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। महामण्डलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन ने हम भीखत् भिखारी तेरे भजन की व्याख्या करते हुए परमात्मा एवं सतगुरु से नाम दान देते हुए चरणों से जुड़े रहने की प्रार्थना की। उन्होंने संसार के सुख संसार में ही छोड़ने की भी बात कहते हुए नाम की महिमा बताई। उन्होंने आधुनिकता की दौड़ में बच्चों में घटते धार्मिक संस्कारों पर चिंता जताई और माता-पिता से अनुरोध किया कि वे अपने बच्चों को समय देकर धर्म और संस्कृति की ओर प्रेरित करें।

इस पावन अवसर पर अन्न क्षेत्र में सेवा, तथा संतों और विप्रजनों के लिए विशेष भण्डारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दूर-दराज से पधारे संत-महात्माओं में श्रीमहंत स्वरूपदास (अजमेर), श्रीमहंत हनुमानराम (पुष्कर), संत तुलसी करतारी, स्वामी मोहनदास, चंदन (इंदौर) ने संगत को दर्शन लाभ दिया।

उत्सव का दूसरा दिन — 
चार दिवसीय वार्षिकोत्सव के अंतर्गत बुधवार 15 जुलाई को धर्म प्रेमियों के लिए विशेष दिन होगा। इस दिन सांयकाल में 5 बजे धर्मध्वजा (झण्डा साहिब) की विधिवत स्थापना आश्रम परिसर में की जाएगी।

हरि शेवा उदासीन आश्रम सनातन मंदिर में बाबा हरिराम साहब जी का 79वां वार्षिक वर्सी उत्सव कल -कल होगी धर्मध्वजा (झण्डा साहिब) स्थापना भीलवाड़ा:पंकज आडवाणी हरि शेवा उदासीन आश्रम सनातन मंदिर भीलवाड़ा में सतगुरु बाबा हरिराम साहब जी की 79 वीं वार्षिक वर्सी का चार दिवसीय उत्सव आज 14 जुलाई मंगलवार से श्रद्धा और भक्ति के साथ प्रारम्भ हुआ। उत्सव की शुरुआत प्रातःकाल आश्रम परिसर स्थित सतगुरुओं की समाधियों, दरबार साहब, आसण साहब पर शीश नवाने एवं प्रार्थना के साथ हुई। ब्राह्मण मंडलियों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन यज्ञ सम्पन्न हुआ। तत्पश्चात् श्री श्रीचंद्र सिद्धांत सागर का अखंड पाठ प्रारंभ हुआ, जिसमें संत-महात्माओं की दिव्य उपस्थिति रही। सत्संग प्रवचनों की श्रृंखला में महंत स्वरूप दास अजमेर ने काहिरा काहिरा संतन जा गुण गायन भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। महामण्डलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन ने हम भीखत् भिखारी तेरे भजन की व्याख्या करते हुए परमात्मा एवं सतगुरु से नाम दान देते हुए चरणों से जुड़े रहने की प्रार्थना की। उन्होंने संसार के सुख संसार में ही छोड़ने की भी बात कहते हुए नाम की महिमा बताई। उन्होंने आधुनिकता की दौड़ में बच्चों में घटते धार्मिक संस्कारों पर चिंता जताई और माता-पिता से अनुरोध किया कि वे अपने बच्चों को समय देकर धर्म और संस्कृति की ओर प्रेरित करें। इस पावन अवसर पर अन्न क्षेत्र में सेवा, तथा संतों और विप्रजनों के लिए विशेष भण्डारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दूर-दराज से पधारे संत-महात्माओं में श्रीमहंत स्वरूपदास (अजमेर), श्रीमहंत हनुमानराम (पुष्कर), संत तुलसी करतारी, स्वामी मोहनदास, चंदन (इंदौर) ने संगत को दर्शन लाभ दिया। उत्सव का दूसरा दिन — चार दिवसीय वार्षिकोत्सव के अंतर्गत बुधवार 15 जुलाई को धर्म प्रेमियों के लिए विशेष दिन होगा। इस दिन सांयकाल में 5 बजे धर्मध्वजा (झण्डा साहिब) की विधिवत स्थापना आश्रम परिसर में की जाएगी।

Bhilwara, Bhilwara | Jul 14, 2026

*अवैध खनन के खिलाफ बारां पुलिस का कड़ा प्रहार: हिस्ट्रीशीटर राजेंद्र वैष्णव की काली कमाई से खड़ी की गई चल-अचल संपत्ति होगी कुर्क*
•  अवैध कमाई से खरीदे 2 ट्रैक्टर, निर्माणाधीन मकान और बैंक खाता सीज करने की अनुशंसा
जयपुर से कमलेश आमेटा
जयपुर 14 जुलाई। महानिदेशक पुलिस राजस्थान राजीव कुमार शर्मा के निर्देशानुसार अवैध धंधों और संगठित अपराध से अकूत काली कमाई करने वाले अपराधियों के खिलाफ बारां जिला पुलिस ने एक बेहद सख्त रुख अख्तियार किया है। बारां जिला पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदासु ने बताया कि जिले के सक्रिय और शातिर अपराधी राजेंद्र वैष्णव उर्फ राजू की अवैध खनन और अपराध के जरिए अर्जित की गई तमाम चल-अचल संपत्तियों को कुर्क करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 
    इस पूरी बड़ी कार्रवाई को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. कमल जांगिड़ के सुपरविजन तथा वृताधिकारी अंता पुष्पेंद्र सिंह आढ़ा के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। संपत्तियों को चिह्नित कर उनकी कुर्की के अनुमोदन की रिपोर्ट तैयार करने में मांगरोल थानाधिकारी विनोद कुमार मीणा और उनकी विशेष टीम ने मुख्य भूमिका निभाई है।
*अपराध की काली कमाई से जुटाई थी ये संपत्तियां*
थाना मांगरोल पुलिस द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट के अनुसार आरोपी राजेंद्र वैष्णव उर्फ राजू (40) निवासी मुंडिया थाना मांगरोल लंबे समय से अवैध खनन, चोरी और अवैध वसूली के धंधे में लिप्त था। इसी काली कमाई का उपयोग कर उसने कई चल और अचल संपत्तियां खड़ी की थीं, जिन्हें अब कुर्क करने की अनुशंसा भेजी गई है। जिसमे अवैध खनन और परिवहन के काम में इस्तेमाल होने वाले दो ट्रैक्टर, अवैध रूप से अर्जित की गई राशि से मुंडिया गांव में बनवाया जा रहा एक आलीशान मकान और अपराध के पैसों के लेनदेन के लिए इस्तेमाल होने वाला आरोपी का बैंक अकाउंट शामिल है।
     आरोपी राजेंद्र वैष्णव उर्फ राजू बेहद शातिर और आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है, जो इलाके में अपनी दहशत फैलाकर अवैध खनन और चौथ वसूली का नेटवर्क चला रहा था। इसके खिलाफ न केवल बारां के मांगरोल थाने में, बल्कि कोटा संभाग के अन्य थानों में भी 6 गंभीर मामले दर्ज हैं।
                -------------

*अवैध खनन के खिलाफ बारां पुलिस का कड़ा प्रहार: हिस्ट्रीशीटर राजेंद्र वैष्णव की काली कमाई से खड़ी की गई चल-अचल संपत्ति होगी कुर्क* • अवैध कमाई से खरीदे 2 ट्रैक्टर, निर्माणाधीन मकान और बैंक खाता सीज करने की अनुशंसा जयपुर से कमलेश आमेटा जयपुर 14 जुलाई। महानिदेशक पुलिस राजस्थान राजीव कुमार शर्मा के निर्देशानुसार अवैध धंधों और संगठित अपराध से अकूत काली कमाई करने वाले अपराधियों के खिलाफ बारां जिला पुलिस ने एक बेहद सख्त रुख अख्तियार किया है। बारां जिला पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदासु ने बताया कि जिले के सक्रिय और शातिर अपराधी राजेंद्र वैष्णव उर्फ राजू की अवैध खनन और अपराध के जरिए अर्जित की गई तमाम चल-अचल संपत्तियों को कुर्क करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस पूरी बड़ी कार्रवाई को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. कमल जांगिड़ के सुपरविजन तथा वृताधिकारी अंता पुष्पेंद्र सिंह आढ़ा के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। संपत्तियों को चिह्नित कर उनकी कुर्की के अनुमोदन की रिपोर्ट तैयार करने में मांगरोल थानाधिकारी विनोद कुमार मीणा और उनकी विशेष टीम ने मुख्य भूमिका निभाई है। *अपराध की काली कमाई से जुटाई थी ये संपत्तियां* थाना मांगरोल पुलिस द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट के अनुसार आरोपी राजेंद्र वैष्णव उर्फ राजू (40) निवासी मुंडिया थाना मांगरोल लंबे समय से अवैध खनन, चोरी और अवैध वसूली के धंधे में लिप्त था। इसी काली कमाई का उपयोग कर उसने कई चल और अचल संपत्तियां खड़ी की थीं, जिन्हें अब कुर्क करने की अनुशंसा भेजी गई है। जिसमे अवैध खनन और परिवहन के काम में इस्तेमाल होने वाले दो ट्रैक्टर, अवैध रूप से अर्जित की गई राशि से मुंडिया गांव में बनवाया जा रहा एक आलीशान मकान और अपराध के पैसों के लेनदेन के लिए इस्तेमाल होने वाला आरोपी का बैंक अकाउंट शामिल है। आरोपी राजेंद्र वैष्णव उर्फ राजू बेहद शातिर और आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है, जो इलाके में अपनी दहशत फैलाकर अवैध खनन और चौथ वसूली का नेटवर्क चला रहा था। इसके खिलाफ न केवल बारां के मांगरोल थाने में, बल्कि कोटा संभाग के अन्य थानों में भी 6 गंभीर मामले दर्ज हैं। -------------

Bhilwara, Bhilwara | Jul 14, 2026

अमावस्या पर सिंगोली चारभुजा नाथ मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की आस्था

भीलवाड़ा/आकोला: (रमेश चंद्र डाड)
अमावस्या पर सिंगोली चारभुजा नाथ मंदिर में विशेष अभिषेक, श्रद्धालुओं ने किए दर्शन। अमावस्या के पावन अवसर पर सिंगोली स्थित प्राचीन चारभुजा नाथ मंदिर में विशेष धार्मिक आयोजन हुआ। मंदिर में भगवान का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ नित्य अभिषेक एवं विशेष पूजा-अर्चना की गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर भगवान के दर्शन किए और परिवार की सुख-समृद्धि तथा क्षेत्र में खुशहाली की कामना की।
मंदिर के पुजारी सुनील जी पाराशर के सान्निध्य में अभिषेक संपन्न हुआ। इस अवसर पर राजेंद्र व्यास (भीलवाड़ा), सुरभि साड़ी (भीलवाड़ा), श्री सिंगोली श्याम साड़ी सेंटर (भीलवाड़ा), संसार साड़ी (भीलवाड़ा) तथा सिंगोली श्याम महिला मंडल द्वारा श्रद्धापूर्वक अभिषेक एवं विशेष पूजा-अर्चना करवाई गई।
मंदिर परिसर में दिनभर श्रद्धालुओं का आवागमन बना रहा। दर्शन के बाद श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और धार्मिक आयोजन में भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया।

अमावस्या पर सिंगोली चारभुजा नाथ मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की आस्था भीलवाड़ा/आकोला: (रमेश चंद्र डाड) अमावस्या पर सिंगोली चारभुजा नाथ मंदिर में विशेष अभिषेक, श्रद्धालुओं ने किए दर्शन। अमावस्या के पावन अवसर पर सिंगोली स्थित प्राचीन चारभुजा नाथ मंदिर में विशेष धार्मिक आयोजन हुआ। मंदिर में भगवान का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ नित्य अभिषेक एवं विशेष पूजा-अर्चना की गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर भगवान के दर्शन किए और परिवार की सुख-समृद्धि तथा क्षेत्र में खुशहाली की कामना की। मंदिर के पुजारी सुनील जी पाराशर के सान्निध्य में अभिषेक संपन्न हुआ। इस अवसर पर राजेंद्र व्यास (भीलवाड़ा), सुरभि साड़ी (भीलवाड़ा), श्री सिंगोली श्याम साड़ी सेंटर (भीलवाड़ा), संसार साड़ी (भीलवाड़ा) तथा सिंगोली श्याम महिला मंडल द्वारा श्रद्धापूर्वक अभिषेक एवं विशेष पूजा-अर्चना करवाई गई। मंदिर परिसर में दिनभर श्रद्धालुओं का आवागमन बना रहा। दर्शन के बाद श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और धार्मिक आयोजन में भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया।

Bhilwara, Bhilwara | Jul 14, 2026

पशुओं के चरने की भूमि पर जाने वाले सार्वजनिक रास्ते को बंद करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग
भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल, 14 जुलाई 2026
राजस्व ग्राम तगड़िया, ग्राम पंचायत दुदिया, तहसील हमीरगढ़ के सैकड़ों ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर, भीलवाड़ा को ज्ञापन सौंपकर पशुओं के चरने की चारागाह भूमि तक जाने वाले सार्वजनिक आम रास्ते पर लगाए गए अवैध अवरोधों को तत्काल हटाने तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की
ज्ञापन में बताया गया कि खसरा संख्या 9 का सार्वजनिक आम रास्ता वर्षों से ग्रामीणों एवं पशुपालकों द्वारा चारागाह भूमि तक आने-जाने के लिए उपयोग में लिया जाता रहा है। आरोप है कि कुछ व्यक्तियों ने इस सार्वजनिक मार्ग पर लोहे की तार-जाली एवं अन्य अवैध अवरोध लगाकर रास्ता बंद कर दिया, जिससे पशुपालकों, ग्रामीणों एवं मवेशियों का आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो रहा है। 
ग्रामीणों ने गोचर बचाओ फाउंडेशन के राष्ट्रीय संयोजक गोटू सिंह मंगलपुरा के साथ प्रशासन से मांग की कि सार्वजनिक मार्ग को तत्काल अतिक्रमण मुक्त कर पुनः चालू कराया जाए, दोषियों के विरुद्ध राजस्थान भू-राजस्व अधिनियम एवं अन्य लागू कानूनी प्रावधानों के तहत सख्त कार्रवाई की जाए तथा भविष्य में सार्वजनिक मार्ग एवं चारागाह भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण नहीं होने दिया जाए। 
इस अवसर पर रतनलाल, भेरूलाल, प्रभु, शंकर, नदा, ऊदा, सोहन, गंगाराम सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा कि सार्वजनिक रास्ते को अवरुद्ध करना ग्रामवासियों एवं पशुपालकों के अधिकारों का हनन है तथा प्रशासन से शीघ्र प्रभावी कार्रवाई की मांग की।

पशुओं के चरने की भूमि पर जाने वाले सार्वजनिक रास्ते को बंद करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल, 14 जुलाई 2026 राजस्व ग्राम तगड़िया, ग्राम पंचायत दुदिया, तहसील हमीरगढ़ के सैकड़ों ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर, भीलवाड़ा को ज्ञापन सौंपकर पशुओं के चरने की चारागाह भूमि तक जाने वाले सार्वजनिक आम रास्ते पर लगाए गए अवैध अवरोधों को तत्काल हटाने तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की ज्ञापन में बताया गया कि खसरा संख्या 9 का सार्वजनिक आम रास्ता वर्षों से ग्रामीणों एवं पशुपालकों द्वारा चारागाह भूमि तक आने-जाने के लिए उपयोग में लिया जाता रहा है। आरोप है कि कुछ व्यक्तियों ने इस सार्वजनिक मार्ग पर लोहे की तार-जाली एवं अन्य अवैध अवरोध लगाकर रास्ता बंद कर दिया, जिससे पशुपालकों, ग्रामीणों एवं मवेशियों का आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों ने गोचर बचाओ फाउंडेशन के राष्ट्रीय संयोजक गोटू सिंह मंगलपुरा के साथ प्रशासन से मांग की कि सार्वजनिक मार्ग को तत्काल अतिक्रमण मुक्त कर पुनः चालू कराया जाए, दोषियों के विरुद्ध राजस्थान भू-राजस्व अधिनियम एवं अन्य लागू कानूनी प्रावधानों के तहत सख्त कार्रवाई की जाए तथा भविष्य में सार्वजनिक मार्ग एवं चारागाह भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण नहीं होने दिया जाए। इस अवसर पर रतनलाल, भेरूलाल, प्रभु, शंकर, नदा, ऊदा, सोहन, गंगाराम सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा कि सार्वजनिक रास्ते को अवरुद्ध करना ग्रामवासियों एवं पशुपालकों के अधिकारों का हनन है तथा प्रशासन से शीघ्र प्रभावी कार्रवाई की मांग की।

Bhilwara, Bhilwara | Jul 14, 2026

भीलवाड़ा: देव खेड़ा में जहरीले जानवर के काटने से महिला हुई घायल, एमजीएच में भर्ती - Bhilwara News