उज्जैन: राजसी सवारी से पहले संवर रहा सती गेट मार्ग, कंठाल चौराहे को दिया जा रहा हेरिटेज लुक 🚧🔱
आगामी 7 सितंबर को निकलने वाली बाबा महाकाल की राजसी सवारी को भव्य और सुगम बनाने के लिए नगर निगम युद्धस्तर पर काम कर रहा है। सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के तहत कंठाल चौराहे से सती गेट होते हुए छत्री चौक तक 450 मीटर लंबे और 15 मीटर चौड़े मार्ग का चौड़ीकरण पूरा कर लिया गया है, और अब इसे अंतिम रूप दिया जा रहा है। सती गेट क्षेत्र को ऐतिहासिक और आकर्षक हेरिटेज स्वरूप देने के लिए 50 मीटर के दायरे में कोबल स्टोन लगाए जा रहे हैं, जबकि कंठाल चौराहे पर पेवर ब्लॉक का काम जारी है। चौराहे को तारों के जाल से मुक्त करने के लिए अंडरग्राउंड केबलिंग का काम भी किया गया है, ताकि सवारी के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतरीन और व्यवस्थित मार्ग मिल सके।
#UjjainNews #MahakalSawari #UjjainDevelopment #Simhastha2028 #siti24ujjain