उज्जैन: महाकाल की नगरी में कृष्ण जन्मोत्सव की धूम, सज गए गोपाल मंदिर के बाजार 🦚✨
बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में आगामी श्रीकृष्ण जन्मोत्सव (जन्माष्टमी) को लेकर उत्साह चरम पर है। ऐतिहासिक गोपाल मंदिर के आसपास के बाजारों में भगवान की मूर्तियों, आकर्षक पोशाकों, मुकुट, कुंडल और बांसुरी की खरीदारी के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। इस बार बाजारों में सिल्क, ब्रोकेड और डायमंड वर्क वाले डिजाइनर वस्त्रों की भारी डिमांड है। सांदीपनी आश्रम के पुजारी कीर्ति रूपम व्यास ने बताया कि यह वही पवित्र धरती है जहां भगवान कृष्ण ने शिक्षा ग्रहण की थी, इसलिए यहां जन्मोत्सव का रोमांच बेहद खास होता है। आश्रम में भी लड्डू गोपाल को विशेष थीम वाली पोशाकों से अलंकृत करने की भव्य तैयारियां की जा रही हैं।
#UjjainNews #KrishnaJanmashtami #GopalMandir #SandipaniAshram #siti24ujjain