उज्जैन: एसपी प्रदीप शर्मा के नेतृत्व में देर रात पुलिस का 'गुंडा चेकिंग अभियान' जारी 🚔
उज्जैन में कानून-व्यवस्था को बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए पुलिस का 'गुंडा चेकिंग अभियान' लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) प्रदीप शर्मा खुद ग्राउंड पर उतरकर देर रात इस अभियान का नेतृत्व और मॉनिटरिंग कर रहे हैं। शहर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस टीमें तैनात हैं, जो पुराने अपराधियों और संदिग्ध व्यक्तियों की सघन चेकिंग कर रही हैं। अभियान के तहत रात 11 बजे के बाद शहर की दुकानों को सख्ती से बंद कराया जा रहा है और संदिग्ध वाहनों की बारीकी से जांच की जा रही है, ताकि शहर में शांति व्यवस्था कायम रहे।
#UjjainPolice #GundaAbhiyan #NightPatrolling #UjjainNews #siti24ujjain