उज्जैन: 2600 करोड़ के गरोठ हाईवे के रैंप में धंसाव, NHAI की सख्ती के बाद दोबारा हो रहा निर्माण 🛣️🚧
करीब 2600 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे उज्जैन-गरोठ ग्रीनफील्ड फोरलेन हाईवे के निर्माण की गुणवत्ता पर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं। प्रेमनगर और चंदेसरी के बीच निर्माणाधीन ब्रिज के भराव (रैंप) वाले हिस्से में धंसाव, चौड़ी दरारें और पानी का रिसाव देखने को मिला है। मामले की गंभीरता को देखते हुए NHAI ने सख्त रुख अपनाते हुए निर्माण एजेंसी को प्रभावित हिस्से को तोड़कर नए सिरे से बनाने के निर्देश दिए हैं। वहीं, निर्माण कंपनी GHV के इंजीनियर अमित राय ने सोशल मीडिया पर ब्रिज गिरने के वायरल वीडियो को भ्रामक बताते हुए स्पष्ट किया कि पूरा ब्रिज सुरक्षित है, केवल तकनीकी खामी के चलते रैंप और भराव क्षेत्र का पुनर्निर्माण किया जा रहा है। कंपनी का लक्ष्य दिसंबर तक प्रोजेक्ट पूरा करना है।
#UjjainGarothHighway #NHAI #HighwayConstruction #UjjainNews #siti24ujjain