उज्जैन: 12 सितंबर को लगेगी नेशनल लोक अदालत, प्रचार-प्रसार के लिए निकाली गई जागरूकता वाहन रैली
उज्जैन में 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए बुधवार को कोठी महल स्थित जिला न्यायालय परिसर से एक जागरूकता वाहन रैली निकाली गई। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश पीसी गुप्ता ने नगर निगम और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आयोजित इस रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस लोक अदालत के जरिए नगर निगम के सभी जोन कार्यालयों में बकाया संपत्ति कर और जल कर जमा करने वाले बड़े बकायेदारों को सरचार्ज (अधिभार) में नियमानुसार विशेष छूट दी जाएगी। साथ ही, लंबित न्यायालयीन प्रकरणों का भी त्वरित निराकरण किया जाएगा। जागरूकता रैली में 25 से अधिक निगम वाहनों ने शामिल होकर शहरवासियों को इस सुविधा का लाभ उठाने का संदेश दिया।
#UjjainNews #LokAdalat #UjjainNagarNigam #LegalAwareness #siti24ujjain