उज्जैन श्मशान मामला: जलती चिता के साथ अमानवीय कृत्य करने वाली तांत्रिक काली गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल 🚨⚖️
उज्जैन के चक्रतीर्थ श्मशान घाट पर जलती चिता के साथ अमानवीय और आपत्तिजनक कृत्य करने वाली आरोपी तांत्रिक काली उर्फ नंद गिरी को जीवाजीगंज थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी ने 30 अगस्त को इस घटना का वीभत्स वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया था। विष्णुनाथ महाराज की शिकायत पर सीएसपी पुष्पा प्रजापति और थाना प्रभारी प्रतीक शर्मा के निर्देशन में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को चक्रतीर्थ क्षेत्र से गिरफ्तार किया और उसके पास से एक कार व तलवार भी जब्त की है। पुलिस पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे सीधे जेल भेज दिया गया है। पुलिस फिलहाल वायरल वीडियो और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है।
#UjjainNews #Chakratirth #AghoriArrested #UjjainPolice #siti24ujjain