दमयंती नगर: नालियों के निर्माण और सफाई के लिए कलेक्टर ने नागरिकों से नालियों पर से अवैध अतिक्रमण हटाने की अपील की
दमोह सोमवार शाम 5 बजे कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर में बारिश के पूर्व नालियों की साफ सफाई करने के निर्देशन नगर पालिका प्रशासन को दिए गए है। लेकिन जब टीम के कर्मचारी आपके यहां नालियों की साफ सफाई करने पहुंचते है तो आप अपने नालियों के ऊपर कर रखे अवैध निर्माण को हटा लें जिससे नालियों को व्यवस्थित रूप से साफ सफाई की जा सके।