दमयंती नगर: चंपत पिपरिया के पास शादी समारोह में शामिल होने जा रहे बाइक सवारों को ट्रक ने मारी टक्कर, दो घायल
दमोह देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले चंपत पिपरिया में आज सोमवार रात करीब 11 बजे शादी समारोह में जाते वक्त ट्रक के बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दिए जाने पर छतरपुर जिले के मझगांवां घाटी निवासी संदीप अहिरवार उम्र 28 वर्ष एवं शरमन पिता लटोरी अहिरवार उम्र 30 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें 108 एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।