दमयंती नगर: सूखी पिपरिया के समीप टायर फटने के कारण अनियंत्रित होकर पलटा चने से भरा पिकअप वाहन
दमोह बटियागढ़ मार्ग पर आज शुक्रवार दोपहर 12 बजे के बीच दमोह देहात थाना क्षेत्र की नरसिंहगढ़ चौकी अंतर्गत आने वाले सूखी पिपरिया के पास चने भरकर ले जा रहा एक पिकअप वाहन का टायर फटने से अनियंत्रित होकर मुख्य मार्ग पर ही पलट गया। पिकअप के पलटने से मुख्य मार्ग पूरी तरह से जाम हो गया। वहीं दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई।