दमयंती नगर: जबलपुर नाका चौकी पुलिस ने मारूताल बायपास मार्ग से 13 मवेशियों से भरी पिकअप ज़ब्त की
दमोह शहर के मारू ताल बायपास मार्ग से आज रविवार रात 11 बजे जबलपुर नाका चौकी पुलिस को 13 मवेशियों को भरकर ले जाए जा रहे पिकअप वाहन को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है। जानकारी के मुताबिक जबलपुर नाका चौकी प्रभारी आनंद अहिरवार को सूचना प्राप्त हुई थी कि कुछ आरोपियों के द्वारा अवैध रूप से मवेशियों को भरकर ले जाया जा रहा है। जिसे जप्त किया।