लालबर्रा: लालबर्रा में जनपद शिक्षा केंद्र के सामने दिनदहाड़े मोटरसाइकिल चोरी, वारदात कैमरे में कैद
जनपद शिक्षा केन्द्र (बीआरसी कार्यालय) के सामने से मंगलवार को दिनदहाड़े विकासखण्ड अकादमी समन्वयक (बीएसी) जितेन्द्रकुमार डाहरे की फैशन प्रो मोटरसाइकिल अज्ञात चोर उड़ा ले गया। पूरी वारदात शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में कैद हो गई है। फुटेज में संदिग्ध युवक पहले परिसर में रेकी करता दिखा और फिर सुनेपन का फायदा उठाकर वाहन लेकर फरार हो