पालतू कुत्ते को गोली मारने का आरोप, विरोध पर जातिसूचक शब्द बोलने व धमकी देने की शिकायत
कौशांबी। पिपरी थाना क्षेत्र के बूंदा बरेठी गांव में पालतू कुत्ते को गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए एक व्यक्ति ने पुलिस से शिकायत की है। गांव निवासी कमलेश सरोज ने गांव के ही अकमल उर्फ वाहिद पर अवैध असलहे से कुत्ते को गोली मारने का आरोप लगाया है।
कमलेश का आरोप है कि घटना का विरोध करने पर आरोपी ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए अभद्रता की और गोली मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़ित ने पिपरी थाने पहुंचकर पुलिस को लिखित तहरीर दी और मामले में कार्रवाई की मांग की।
शिकायतकर्ता ने निष्पक्ष जांच कर आरोपी के खिलाफ कुत्ते की हत्या, अवैध असलहे के इस्तेमाल, धमकी और जातिसूचक शब्दों के कथित प्रयोग के संबंध में कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है। जांच के बाद ही आरोपों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी।
#कौशांबी #प�