शिक्षक दिवस पर गुरुजनों का सम्मान, छात्रों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
जयंतीपुर/सरायअकिल। जनपद कौशांबी में शिक्षक दिवस के अवसर पर राम सजीवन सिंह पीजी कॉलेज जयंतीपुर, टीआरएस इंटरनेशनल स्कूल सरायअकिल और एसबीडी कान्वेंट स्कूल कोटिया में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर शिक्षकों के प्रति सम्मान एवं आभार व्यक्त किया गया।
राम सजीवन सिंह पीजी कॉलेज जयंतीपुर एवं टीआरएस इंटरनेशनल स्कूल सरायअकिल में कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं प्रबंधक डॉ. जितेंद्र सिंह ने किया। इस दौरान रविंद्र सिंह वी, प्रधानाचार्य निधि शर्मा समेत विद्यालय का पूरा स्टाफ मौजूद रहा। पीजी कॉलेज में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांध दिया। विद्यार्थियों ने मुख्य अतिथि एवं शिक्षकों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। शिक्षकों और मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ संस्कार और अनुशासन के महत्व को समझाते हुए उनके उ�