मोहम्मदपुर में चोरों का आतंक, एक रात में तीन घरों को बनाया निशाना
दीवार फांदकर छत के रास्ते घरों में घुसे चोर, नकदी-मोबाइल और लाखों का माल पार; पुलिस गश्त पर उठे सवाल
कौशांबी। पिपरी थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद हैं। मोहम्मदपुर गांव में बीती रात चोरों ने एक के बाद एक तीन घरों को निशाना बनाकर नकदी, मोबाइल और सोने के आभूषण समेत लाखों रुपये का सामान पार कर दिया। वहीं निजामपुर पुरैनी गांव में सो रही महिला के गले से सोने का लॉकेट छीनने की घटना से ग्रामीणों में दहशत और आक्रोश है।
मोहम्मदपुर निवासी भानु प्रसाद पुत्र गोकुल के घर में चोर दीवार फांदकर छत के रास्ते दाखिल हुए। अलमारी तोड़कर मोबाइल और 30 हजार रुपये नकद समेत लाखों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। इसके बाद कुलदीप पुत्र मुन्नू लाल के घर से पांच हजार रुपये नकद और मोबाइल तथा अरविंद कुमार पुत्र सर्वजीत के घर से भी मोबाइल चोरी कर लिया।
उधर निजामपुर पुरैनी निवासी मुलवी देवी पत्नी स्वर्�