अवैध पटाखा कारोबार पर सरायअकिल पुलिस की कार्रवाई, दो गिरफ्तार
44 किलो विस्फोटक सामग्री व पटाखे बरामद, मुकदमा दर्ज
सरायअकिल। अवैध पटाखों के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सरायअकिल पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से बड़ी मात्रा में पटाखे और बारूद बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार चार सितंबर को मुखबिर की सूचना पर रसूलपुर टप्पा मोड़ के पास रहमान मार्केट में दबिश दी गई। यहां से मो. सलमान पुत्र मो. फारुख निवासी बुधपुरी को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 18 कार्टून पटाखे और आठ किलो बारूद बरामद हुआ।
वहीं पांच सितंबर को ग्राम खुरका मन्नत मैरिज हाल के पास एक मकान में पुलिस ने छापेमारी की। मौके से मो. तालिब पुत्र मो. कैशर निवासी बुधपुरी को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 26 प्लास्टिक बोरियों में अवैध पटाखे और 11 किलोग्राम बारूद बरामद हुआ।
पुलिस ने दोनों आरोपितो�