फुल्लीडूमर: दूधघटिया जंगल में फुल्लीडुमर पुलिस ने शराब भट्ठियों पर छापेमारी की, 200 किलो जावा महुआ और उपकरण नष्ट किए
फुल्लीडुमर पुलिस ने अवैध महुआ शराब निर्माण के लिए चर्चित दूधघटिया जंगल में छापेमारी कर भारी मात्रा में जावा महुआ एवं शराब बनाने के उपकरण विनष्ट कर दिया। रविवार को दिन के 11 बजे पुलिस ने इस कार्रवाई में 5 लीटर देसी महुआ शराब भी जब्त कर लिया। थानाध्यक्ष बबलु कुमार के नेतृत्व में गठित टीम में शामिल अपर थानाध्यक्ष राजीव रंजन एवं अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे।