पिंड्रा: वाराणसी में कमिश्नर ने पीएम विजिट प्रोजेक्ट का किया निरीक्षण, एयरपोर्ट और स्टेडियम का भी किया निरीक्षण
पीएम नरेंद्र मोदी के संभावित सितंबर दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयार तेज हो गई है। पीएम के दौरे के दौरान 10 प्रोजेक्ट की सौगात मिलने के साथ कई अरब रुपए की परियोजनाओं का लोकार्पण और कई योजनाओं का शिलान्यास होने की संभावना है। इसे देखते हुए कमिश्नर ने सोमवार को निर्माणाधीन परियोजनाओं का निरीक्षण कर कार्यों में तेजीलाने का निर्देश दिया है।