स्कूल की छात्राओं के सामने रील बनाना पड़ा भारी, पुलिस ने युवक को थाने बुलाकर दी समझाइश
रायगढ़ के धरमजयगढ़ में पीएम श्री आत्मानंद स्कूल के सामने छात्राओं के आने-जाने वाले रास्ते पर रील बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करने का मामला सामने आया। वीडियो वायरल होने के बाद SDOP सिद्धांत तिवारी के निर्देश पर पुलिस ने इंस्टाग्राम आईडी के आधार पर युवक जयदेव मंडल को थाने बुलाकर पूछताछ की। युवक ने वीडियो बनाना स्वीकार किया और पुलिस की समझाइश के बाद हाथ जोड़कर माफी मांगते हुए भविष्य में ऐसी हरकत नहीं करने की बात कही। पुलिस ने सोशल मीडिया का जिम्मेदारी और कानून के दायरे में रहकर उपयोग करने की हिदायत दी।
#RaigarhNews #Dharamjaigarh #RaigarhPolice #SocialMediaNews #ChhattisgarhNews