लालगंज: दुबार कलां के बैसान बस्ती में एक युवक का शव मिलने से फैली सनसनी, स्वजनों ने हत्या का लगाया आरोप, पुलिस जांच में जुटी
लालगंज के दुबार कलां गांव के बैसान बस्ती में मंगलवार सुबह करीब 6:00 बजे एक युवक का शव खेत में मिला। मृतक की पहचान दुबार कलां के बैसान बस्ती निवासी स्व0 राम गोविंद कोरी के 37वर्षीय पुत्र कमलेश उर्फ छोटे के रूप में हुई। बताया गया कि कमलेश मुंबई में गाड़ी चलाकर अपने परिवार का जीवन पोषण करता था। सूचना मिलने पर पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच में जुटे हैं।