जिले में रोडवेज विभाग का औचक निरीक्षण अभियान लगातार जारी है। शंभूपुरा के पास टोंक डिपो के उड़नदस्ते ने निम्बाहेड़ा से अजमेर जा रही चित्तौड़गढ़ डिपो की बस को रुकवाकर जांच की। करीब 10 मिनट चली कार्रवाई में यात्रियों के टिकट, परिचालक के रिकॉर्ड व अन्य दस्तावेज जांचे गए।