AEPS के माध्यम से होने वाली ठगी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। जिसमें ठग आधार नंबर और बायोमेट्रिक का दुरुपयोग कर बैंक खाते से पैसे निकाल लेते हैं। नागरिकों से अपील है कि आधार विवरण और फिंगरप्रिंट किसी भी अनधिकृत व्यक्ति से साझा न करें। बायोमेट्रिक लॉक सुविधा का उपयोग करें तथा संदिग्ध लेन-देन की तुरंत बैंक या पुलिस में शिकायत करें।