उदयपुर। अंबामाता थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 1.72 ग्राम MDMA बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 6 सितंबर को रानी रोड की तरफ नाकाबंदी के दौरान देवाली की ओर से आ रही सिल्वर रंग की ऑल्टो कार ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने कार को रुकवाकर उसमें सवार युवकों की तलाशी ली। तलाशी में MDMA बरामद हुआ। पुलिस ने मादक पदार्थ, कार और तीन मोबाइल फोन जब्त किए। पूछताछ में आरोपियों ने MDMA मस्तान बाबा निवासी सोनू नानी से खरीदना स्वीकार किया। मामले में अग्रिम अनुसंधान जारी है।
#Udaipur #AmbamataPolice #UdaipurPolice #MDMA #DrugBust DrugFreeRajasthan Narcotics