राजगढ़ी: डीएम स्मार्ट कंट्रोल रूम से लगातार यमुनोत्री धाम में भूस्खलन घटना की निगरानी की जा रही है
आज 4 बजे के लगभग यमुनोत्री पैदल मार्ग पर स्थान नौ कैची भैरव मंदिर के पास भूस्खलन होने के कारण 3 से 5 यात्रियों की दबने की संभावना की सूचना है। उक्त स्थान पर रेस्क्यू कार्य गतिमान है। जिलाधिकारी द्वारा स्मार्ट कंट्रोल रूम से लगातार निगरानी की जा रही है तथा सभी संबंधित एजेंसियों को तत्काल प्रभावित क्षेत्र पर पहुंचाकर राहत बचाव कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।