राजगढ़ी: मस्सू गांव में आयोजित ध्याणी मिलन समारोह के दौरान जमदग्नि महाराज और मां रेणुका देवी का हुआ मिलन
रविवार शाम 5 बजे मस्सू गांव में दो दिवसीय ध्याणी मिलन कार्यक्रम का विशेष धार्मिक अनुष्ठान के साथ समापन हुआ। कार्यक्रम के दौरान गांव की ध्याणियों ने अपने आराध्य भगवान जमदग्नि महाराज को चांदी का आसन, मां रेणुका को सोने की नत्थ और पितृ देवताओं को गले का हार भेंट किया।