राजगढ़ी: स्यालना-भन्साडी रोड के समीप से अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गया गिरफ्तार
अवैध शराब के खिलाफ कर्रवाई करते हुये बडकोट पुलिस की टीम द्वारा गत रविवार की रात्रि को गश्त के दौरान खरादी के समीप से प्रेम लाल नाम के व्यक्ति को अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से 1 पेटी शराब (44 पव्वे,3अद्दे) बरामद की गयी है। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना बडकोट पर आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।