राजगढ़ी: बड़कोट के उपराड़ी गांव में धूमधाम से मनाया गया बाबा बौख नाग देवता का मेला, ग्रामीणों ने देवता का लिया आशीर्वाद
उपराड़ी गांव गुरुवार सुबह लेकर शाम 6 बजे तक विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान बाबा बौखनाग देवता के मेले की धूम रही। ग्रामीणों ने अपने आराध्य बाबा बौखनाग देवता की विशेष पूजा अर्चना की। वहीं ग्रामीणों ने अपने आराध्य देवता को हरियाली, चुनरी, श्रीफल चढ़ाकर मन्नतें मांगी। मेले में रंवाई क्षेत्र की समृद्ध संस्कृति की झलक देखने को मिली।