राजगढ़ी: यमुनोत्री पैदल मार्ग नौ कैंची बैंड के पास अचानक पहाड़ी दरकने से यात्रियों के दबने की आशंका
सोमवार दोहपर 3 बजे बिना बारिश के यमुनोत्री पैदल मार्ग पर नौ कैंची बैंड के पास अचानक पहाड़ी टूट गई। पहाड़ी के मलबे में कुछेक तीर्थयात्रियों के दबने की आशंका जताई जा रही है। घटना स्थल पर मौजूद लोगों का कहना कि मबले में दबा हुआ एक यात्री दिख रहा है। फिलहाल सुरक्षा के मध्येनजर पुलिस ने नौ कैंची बैंड के पास पैदल आवाजाही पर रोक लगा दी है।