कोरांव: एसडीएम ने कोरांव के बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा कर लोगों से सतर्कता बरतने को कहा, जिम्मेदारों को दिए निर्देश
उप जिलाधिकारी कोरांव ठाकुर प्रसाद ने मंगलवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने उन स्थानों का जायजा लिया जहां नदियों के उफान पर होने से रपटे और पुल डूब गए हैं, जिससे आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया है। दौरे की शुरुआत में उप जिलाधिकारी उमरी गांव पहुंचे। यहां लपरी नदी में उफान के कारण सड़क पर पानी बह रहा है।