लाइन डे पर पुलिसकर्मियों की समस्याएं सुनीं, शाखाओं का किया निरीक्षण
जहानाबाद,पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार ने मंगलवार को पुलिस केंद्र में लाइन डे के अवसर पर अनुरोध कक्ष का संचालन कर पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने पुलिस केंद्र की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया और वहां संचालित कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मियों को कार्यों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने के साथ अनुशासन और पारदर्शिता बनाए रखने का निर्देश दिया।
#पुलिसअधीक्षक #jehanabad #डीजीपी #सहयोगशिविर