ढीमरखेड़ा: ढीमरखेड़ा तहसील न्यायालय में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन
म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश जीतेन्द्र कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में तहसील न्यायालय ढीमरखेडा के प्रांगण में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिवि︈र में न्यायाधीश पूर्वी तिवारी ने 9 मई को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत के बारे में उपस्थित पक्षकारों को विस्तारपूर्वक जानकरी दी।