कोंडागांव: कनेरा मार्ग पर दो बाइकों में हुई टक्कर, हादसे में दो युवक हुए घायल
कोंडागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत कनेरा मार्ग में आज शाम दो बाइकों की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए है। बताया जा रहा है पांडे आठगांव निवासी श्याम नेताम अपने भांजे हेमलाल मरकाम के साथ कनेरा की तरफ से वापस डीएनके आ रहा था, उसी दौरान सामने से आ रहे बाइक से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। फिलहाल दोनों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है।