कोंडागांव: कोंडागांव के गांधी वार्ड में अवैध निर्माण पर नगर पालिका का चला बुलडोजर, 2 दिन में बना मकान किया गया ध्वस्त
जिला मुख्यालय कोंडागांव के अंतर्गत गांधी वार्ड में आज मंगलवार को नगर पालिका ने अवैध निर्माण पर सख्त कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया है। बताया जा रहा है किसी व्यक्ति ने गांधीवार्ड में नजूल भूमि पर अवैध रूप से मकान बना लिया था। वार्डवासियों की शिकायत पर नगर पालिका अधिकारी राजेंद्र पात्रे के नेतृत्व में आज अवैध निर्माण पर कार्रवाई की गई है।