कोंडागांव: स्टॉप डायरिया कार्यक्रम के तहत डायरिया के रोकथाम हेतु चल रहे अभियान की कलेक्टर कुणाल दुदावत ने की समीक्षा
बच्चों में दस्त के रोकथाम के लिए स्टॉप डायरिया कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है।कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जिला कार्यालय के प्रथम तल स्थित सभाकक्ष में इस कार्यक्रम की समीक्षा की।बच्चों में दस्त की समस्या से निपटने और शून्य बाल मृत्यु दर के लिए प्रयास करने के लिए स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग ने गहन दस्त नियंत्रण पखवाड़े अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिए है।