कोंडागांव: जिला चिकित्सालय कोंडागांव राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक के तहत राष्ट्रीय स्तर पर हुआ सम्मानित
मंगलवार को मिली जानकारी अनुसार नयी दिल्ली मे स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्रीमती अनुप्रिया की अध्यक्षता मे आयोजित राष्ट्रीय स्तर के समारोह में राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक कार्यक्रम के अंतर्गत जिला अस्पताल कोंडागांव को सम्मानित किया गया। अस्पताल को कुल 91 प्रतिशत अंक प्राप्त हुये थे। एनक्यूएएस सेर्टिफाइड 14 DH मे से सिर्फ कोंडागांव DH को ही चयनित किया गया है।