कोंडागांव: पासंगी और फरसगांव में संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन, बच्चों पाठ्यपुस्तक व गणवेश किये गए वितरण
नगर पंचायत फरसगांव नयापारा में स्तिथ शासकीय आत्मानंद अंग्रेजी व हिंदी माध्यम स्कूल और पासंगी स्कूल में मंगलवार को संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया। इस आयोजन में अतिथियों ने माँ सरस्वती के छाया चित्र पर पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुवात की गई । अतिथियों ने स्कूली बच्चों क पाठ्यपुस्तक का वितरण किया। जिसके बाद बच्चो को नेवता भोज खिलाया गया।