कोंडागांव: तत्कालीन सीएम भूपेश बघेल की घोषणा सोशल मीडिया तक रही सीमित, साल भर बाद भी सोड़मा हादसे के पीड़ितों को नहीं मिला मुआवजा
तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोंडागांव के तहसील माकड़ी के ग्राम सोड़मा में 15 जुलाई 2023 को हुए सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मृत्यु पर गहरा दुख प्रकट करते हुए पीड़ित परिवार को 4-4लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की घोषणा की थी। वहीं घोषणा सोशल मीडिया में भी प्रमुखता से दिखाया गया था पर साल भर बाद भी पीड़ित परिवार को मुआवजे की राशि नही मिली।