सोनारायठाढ़ी: करों थाना क्षेत्र: मदनकट्टा के पास मैजिक की टक्कर से 3 घायल, पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया
सारवां देवघर मुख्य मार्ग गोरपरास जंगल के समीप मैजिक के धक्के से टोटो सवार करो थाना क्षेत्र के मदन कट्टा गांव निवासी तीन लोग घायल हो गए बताया गया कि वे लोग देवघर से इलाज करा कर वापस अपने घर की ओर टोटो में सवार होकर जा रहे थे। इसी बीच मैजिक वाहन ने टोटो में धक्का मार दिया जिससे व लोग घायल हो गए पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।