मड़ावरा: बम्होरी कला गांव में शराब के पैसे मांगने पर एक व्यक्ति ने दूसरे पर पत्थर से किया हमला, जिससे वह घायल हो गया
मड़ावरा थाना क्षेत्र के बम्होरी कलां में सोमवार शाम करीब 6 बजे शराब के पैसे न देने पर एक व्यक्ति ने दूसरे व्यक्ति पर पत्थर से किया हमला। जिससे वह व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पीड़ित सीधे मड़ावरा थाने पहुंचे और पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ावरा भेजा गया है जहां पर इलाज चल रहा है।