अररिया: उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय कुसियारगाँव में सखी वार्ता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
Araria, Araria | Jul 7, 2026 महिला एवं बाल विकास निगम,अररिया के तत्वाधान में उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय कुसियारगाँव में सखी वार्ता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यालय की छात्राओं को बाल विवाह, लैंगिक हिंसा, दहेज़ प्रथा आदि जैसी सामाजिक कुरीति के खिलाफ जागरूक करना तथा सरकारी सहायता सेवाओं की जानकारी देना रहा।